तलाक की स्थिति से मुक्ति सुखमय जीवनयापन। कुछ स्त्रियां विवाह के पश्चात और कुछ कभी कभी संतान होने के बाद भी दाम्पत्य जीवन में दरारें पड़ने लगती है।ऐसी स्थिति में ज्यादा गलत प्रभाव महिलाओं की स्थिति पर पड़ता है तब सूझ बुझ और धैर्य के साथ डटे रहना चाहिए । भागना नहीं चाहिए। तत्काल प्रभाव से कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए कभी कभी ग्रहों के कारण और कभी संतान की कुंडली में योग होने से भी तलाक का योग बन जाता है।इसके साथ ही साथ महिला पुरुष को कान का कच्चा न होकर धैर्य और साहस से ठंडे दिमाग से कार्य और निर्णय लेना चाहिए। ॐ नमो शिवाय मंत्र का जप निरंतर प्रारंभ करना चाहिए और इसके साथ साथ हो सके तो शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए और रात्रि को सोने के पूर्व पूरे परिवार को ध्यान करना चाहिए भोर ही उठकर भगवान का ध्यान रखना स्वयं और पत्नी को भी प्रेरित करना चाहिए । अधिक गड़बड़ी होने पर गुरु मां से संपर्क करे । ॐ